hayana
थाना महेशनगर में दर्ज लडाई- झगडे के दौरान हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने केे मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

थाना महेशनगर में दर्ज मारपीट करते हुए हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने केे मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिँह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी परमीत उर्फ मींह निवासी रामनगर नजदीक एकता विहार थाना महेशनगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अमित निवासी बब्याल थाना महेशनगर अम्बाला छावनी ने 24 फरवरी 2025 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 फरवरी 2025 को आरोपी सुमित व अन्य ने गांँव बब्याल अम्बाला छावनी में उससे मारपीट करते हुए हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।



