hayana

निगम सदन की पहली साधारण बैठक , शहर के विकास, सफाई व स्वच्छता पर होगी चर्चा



नगर निगम सदन की पहली साधारण बैठक दो अप्रैल यानी आज ग्रे पेलिकन होटल में होगी। बैठक नगर निगम मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शहर से संबंधित व विभिन्न पार्षदों की तरफ से आए 21 प्रस्तावों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगम आयुष अशोक कुमार समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि पूर्व सदन का कार्यकाल छह जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। तब से बिना सदन के निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की देखरेख में शहर में विकास कार्य व अन्य कार्य किए जा रहे थे। बीती दो मार्च को नगर निगम के चुनाव हुए थे। इसके बाद 12 मार्च को निगम चुनावों के परिणाम आए थे। तब सुमन बहमनी मेयर चुनी गई थी। 26 मार्च को शपथ लेने के साथ ही निगम को नया सदन मिल गया था। अब नए सदन की पहली बैठक बुधवार को ग्रे पेलिकन होटल में होगी। जिसमें शहर के सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर वार्ड पार्षद चर्चा करेंगे। उनकी ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर सदन में मंजूरी मिलने के बाद उन पर कार्य शुरू होंगे। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में होनी वाली बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों पर मोहर लगाई जाएगी।

Uday News Live

Related Articles

Back to top button