अपराधब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Saif Ali खान :- 5 दिन बाद अस्पताल से हुई छुट्टी, पत्नी Kareena Kapoor के साथ लौटे पुराने घर।।।।।

सैफ अली खान को जानलेवा हमले के 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई है। हाल ही में, देर रात सैफ और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के घर में चोर घुस आया था। चोर के साथ हाथापाई में ही सैफ घायल हो गए थे। घुसपैठिये ने उन पर चाकू से कई वार किए थे।सैफ अली खान घायल हालत में अपने बेटे तैमूर के साथ लीलावती अस्पताल गए थे। शरीर पर बुरी तरह चोट लगने के बावजूद अभिनेता ने हार नहीं मानी थी और उन्होंने ऑटो रिक्शा करके अस्पताल गए। अस्पताल में अभिनेता की सर्जरी हुई थी। हालांकि, अब अभिनेता एकदम ठीक हैं।

सैफ को लेने पहुंचीं करीना

पांच दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभिनेता की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। करीना कपूर खान अपने पति सैफ को लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अब आखिरकार अभिनेता अपने घर लौट आए हैं। सैफ अपने पुराने वाले घर में शिफ्ट हो गए हैं। वह और करीना पहले फॉर्चून हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे।

 15 january की देर रात एक चोर सैफ अली खान और करीना के घर में घुस गया था। जेह की नैनी के मुताबिक, चोर कपल के छोटे बेटे के कमरे में था और जेह की ओर बढ़ रहा था कि तभी आवाज सुनकर सैफ अली खान आ गए। परिवार को बचाने के लिए वह चोर से भिड़ गए और इसी बीच उनकी रीढ़ की हड्डी समेत कई जगह चाकू से उसने हमला कर दिया।
mumbai police ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन ही ठाणे से शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और वह एक कुश्ती प्लेयर रह चुका है। वह 5-6 महीने पहले ही भारत आया था और मुंबई में रह रहा था। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम है, जो मुंबई में विजय दास बनकर रह रहा था। वह मुंबई में एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था।
Uday News Live

Related Articles

Back to top button