hayana

बीते वर्ष लक्ष्य से अधिक निगम को प्राप्त हुआ स्टाम्प ड्यूटी व किराया

यमुनानगर।मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम सदन ही पहली बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 262 करोड़ 95 लाख का बजट पास किया गया। 262.95 करोड़ रुपये का बजट पास होने से ट्विनसिटी के विकास में तीव्रता आएगी। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बैठक में निगम की आय व व्यय का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय बजट 258 करोड़ 77 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। जिसे बढ़ाकर 262 करोड़ 95 लाख किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार चार करोड़ 18 लाख रुपये अधिक बजट रखा गया है। इसके अलावा अनुमानित खर्च 262 करोड़ 72 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष विभिन्न साधनों से नगर निगम को 250 करोड़ 86 लाख 26 हजार 489 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अलावा निगम की ओर से बीते वर्ष निगम के कार्यों पर खर्च के लिए 257.72 करोड़ का बजट तय किया गया था। निगम की ओर से विभिन्न कार्यों पर 139 करोड़ 90 लाख 46 हजार 359 रुपये खर्च किए गए।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बीते वर्ष हमारा 25 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त करने का लक्ष्य था। हम 15 करोड़ 37 हजार 865 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त कर चुके है। स्टाम्प ड्यूटी का हमारा लक्ष्य 16 करोड़ रुपये का था। लेकिन अब अपने लक्ष्य से अधिक 20 करोड़ 42 लाख 29 हजार 871 रुपये स्टाम्प ड्यूटी से प्राप्त किए है। इस बार हमारा लक्ष्य 20 करोड़ का रहेगा। इसी तरह किराया वसूलने का हमारा तीन करोड़ रुपये का लक्ष्य था। इसमें भी हम लक्ष्य से अधिक तीन करोड़ 91 लाख 62 हजार 247 रुपये किराया वसूल चुके है। इसके अलावा 97 लाख 77 हजार फायर टैक्स, 12 करोड़ 53 लाख निगम टैक्स प्राप्त किया। बीते वर्ष 20 करोड़ रुपये डेवलपमेंट चार्ज वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें हम 19 करोड़ 44 लाख 35 हजार 358 रुपये डेवलपमेंट चार्ज वसूल चुके है। इस बार सबसे अधिक बजट शहर के विकास व सफाई को लेकर बनाया गया है। बजट पास होने से शहर में करवाए जा रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में तीव्रता आएगी। सरकार की ओर से भी विभिन्न ग्रांटों के माध्यम से भी विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। बैठक के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व अन्य पार्षदों ने स्टाम्प ड्यूटी, किराए व डेवलपमेंट चार्ज व अन्य में बेहतर कार्य करने पर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की सराहना की।

Uday News Live

Related Articles

Back to top button