थाना अम्बाला शहर क्षेत्र से अवैध हथियार कमानीदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अम्बाला शहर क्षेत्र श्री राम मन्दिर सर्विस लेन जीटी रोड के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में 07 मई 2025 को अम्बाला के पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण निवासी बाल्मीकि बस्ती अम्बाला शहर जिला अम्बाला को अवैध कमानीदार चाकू सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
07 मई 2025 को थाना अम्बाला शहर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध चाकू है जो किसी भी अप्रिय घंटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी आज थाना अम्बाला शहर क्षेत्र श्री राम मन्दिर सर्विस लेन जीटी रोड के पास खाली प्लाट में कमानीदार चाकू लिए बैठा है। सूचना उपरान्त पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र श्री राम मन्दिर सर्विस लेन जीटी रोड के पास खाली प्लाट से संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध चाकू बरामद किया। आरोपी की पहचान कर्ण निवासी बाल्मीकि बस्ती अम्बाला शहर जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।



