hayanaराजनीति

Haryana News: महिलाओं को कब से मिलेंगे 2100 रुपये? केजरीवाल पर भी कसा तंज;CM नायब ने दिया यह जवाब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है। दिल्ली के लोग अब पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के झांसे में आने वाले नहीं है।उन्होंने हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपये देने के सवाल पर कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकारवार्ता करेंगे। तब बताएंगे कि उन्होंने इस अवधि में क्या-क्या कार्य किए हैं।उन्होंने भ्रष्टाचार पर निशान साधते हुए कहा कि हमारी सरकार जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है। इसे लेकर डीसी व एसपी को भी निर्देश दिए हैं कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। समाधान शिविर में आकर भी लोग डीसी व एसपी से अपनी बात कर सकते हैं।

 

‘BJP ने गरीबों के हितों के लिए काम किया है’

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की जहां भी सरकार बनी है, वहां गरीबों के हितों के लिए काम किया है।उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में जिस पोल पर पूर्व सीएम दिल्ली पर चढ़े थे, वह उन पोल से बिजली के तारों का जाल नहीं हटवा पाएं। केजरीवाल तारों का जंजाल हटवा नहीं पाएं।

केजरीवाल ने जो वादे किए, नहीं किए पूरे

सीएम नायब सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। उन्होंने यमुना को स्वच्छ करने की बात कही थी, लेकिन उसमें और गंदा पानी डाल दिया गया। एनजीटी ने भी प्रदूषण पर दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की थी।केजरीवाल बात कुछ और करते हैं और काम कुछ और करते हैं। ईमानदारी की बात करने वाले का मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार की वजह से जेल में चला गया था।

सभी थानों में जल्द लगाए जाएंगे सीसीटीवी

जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि अपराधियों के बीच पुलिस का भय का वातावरण होना चाहिए। महिलाओं से जुड़े अपराध पर अधिकारी गंभीरता दिखाएं।इन सभी अपराधों पर लगातार प्रदेश स्तर और वह खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। डीसी और एसपी के बीच समन्वय जरूर रहे। समन्वय के अभाव को गंभीरता से लिया जाएगा। हमारा व्यवहार पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और अपराधियों के बीच आक्रामक होना चाहिए।

चिह्नित अपराध में कन्विक्शन रेट को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कार्य करें। इंटरनेट मीडिया के ऊपर निगरानी रखते हुए अधिकारी उसका उपयोग सकारात्मक दिशा में सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी थानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी इंस्टॉल किए जाएं।पूरे प्रदेश में सीसीटीवी का एक कॉमन फॉर्मेट मुख्य सचिव निर्धारित करेंगे। गन कल्चर या नशे को बढ़ावा देने वालों गानों पर पुलिस अपनी निगरानी रखे। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संवाद कर उनको सकारात्मक दिशा में लगाएं।

Uday News Live

Related Articles

Back to top button