hayanaचंडीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा में कोहरे का कहर, IMD ने पहली बार जारी किया रेड अलर्ट

हरियाणा में ठंड के इस सीजन में पहली बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार (3 जनवरी) को अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में कई स्थानों पर दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोहरे के साथ-साथ प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
इन जिलों में ओरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की संभावना जताई है। इन सभी जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uday News Live

Related Articles

Back to top button