hayana

आपात स्थिति से बचाव हेतु नागरिकों की ट्रेनिंग का चौथा दिन

यमुनानगर, 15 मई- उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन के साथ काम करने वाले वॉलिंटियर्स को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग एमएलएन कॉलेज में करवाई जा रही है। सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनने के लिए नई अनाज मंडी जगाधरी के शेड के नीचे 16 मई 2025 शुक्रवार तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फार्म भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा इसमें स्वेच्छा से आवेदन कर सकते है। यह प्रशिक्षण आपदा की स्थिति में नागरिकों की मदद करने के लिए है।
कमांडिंग ऑफिसर अमरजीत सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिविल डिफेंस विभाग ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा उपायों का पालन करें ताकि बाढ़ आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा कैसे की जाए और उससे कैसे बचा जा सके ताकि आपदा की स्थिति में जब संसाधनों का अभाव हो जाता है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उपलब्ध संसाधनों का संरक्षण करें। उन्होंने बाढ़ की स्थिति से बच निकलने के बाद कैम्प लगाने और अन्य जरूरी उपायों पर भी विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस एक संगठनात्मक व्यवस्था है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, युद्ध या अन्य आपात स्थितियों में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। आपदा से पहले जागरूकता फैलाना, बचाव एवं राहत कार्यों में सहायता करना, प्राथमिक चिकित्सा और पुनर्वास कार्य, संचार और मार्गदर्शन देना, स्वैच्छिक प्रशिक्षण और ड्रिल्स आयोजित करना, सिविल डिफेंस वालंटियर आम नागरिक होते हैं जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे आपातकालीन स्थिति में स्वयं की और प्रशासन की मदद कर सकें।

Uday News Live

Related Articles

Back to top button